Monday, 30 December 2019

इंडियन नेवी ने नौसैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल पर लगाया बैन, स्मार्टफोन पर भी यहां रहेगा प्रतिबंध

Indian-Navy

भारतीय नौसेना में अब नौसैनिक पॉपुलर सोशल मीडिया साइट फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इंडियन नेवी ने नौसैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा नौसेना द्वारा नेवी ठिकानों, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर भी बैन लगाया गया है। भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पर दुश्मन मुल्क की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक करते सात नौसैनिकों के पकड़े जाने के बाद ये कठोर कदम उठाया है। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की चाल में इंडियन नेवी सेलरों के फंसने के बाद नौसेना का यह कदम उठाना जरूरी था।
Indian-Navy-Facebook-Ban

इंडियन नेवी ने जारी किया आदेश

भारतीय नौसेना ने इस खुलासे के बाद ठोस निर्णय लेते हुए सोशल मीडिया साइट फेसबुक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। नौसेना की ओर से 27 दिसंबर को इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया था। बता दें, इंडियन नेवी द्वारा नौसैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल और अन्य प्रतिबंध लगाने का यह आदेश 20 दिसंबर को विशाखापट्टनम से 8 व्यक्तियों, सात नौसेना कर्मियों और मुंबई से हवाला ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद आया है। भारतीय नौसेना द्वारा फेसबुक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के अलावा नौसैनिक को नौसेना क्षेत्रों के भीतर सभी ठिकानों और जहाज़ों के आगे भी स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। Read More- Indian Navy Banned Social Media For Naval Offficers

हिंदी सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित हुए अमिताभ, कही दिल छू लेने वाली बात



सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार को हिंदी सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली स्थित प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस खास मौके पर अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन मौजूद थे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाना था मगर खराब स्वास्थ्य की वजह से अमिताभ इस समारोह में नहीं पहुंच पाए।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अमिताभ बच्चन ने देश की जनता और फिल्म निर्माता निर्देशकों और सरकार का शुक्रिया अदा किया। अमिताभ बच्चन ने कहा, मुझ पर ईश्वर की कृपा रही है, माता-पिता का आशीर्वाद रहा है। सिने सफर के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक, सह कलाकारों का साथ रहा। इससे ज्यादा देश की जनता का प्यार और प्रोत्साहन मिलता रहा जिसकी वजह से आज मैं आप सभी के सामने खड़ा हूं।

उन्होंने कहा कि, जब इस सम्मान की घोषणा हुई तो मुझे लगा कि कहीं ये इस ओर इशारा तो नहीं कि अब आप घर बैठिए और आराम किजिए। उन्होंने बड़े ही विनम्र स्वभाव से कहा कि अभी बहुत सारा काम है जिसे खत्म करना है। Read More- Amitabh Bacchan 

Thursday, 19 December 2019

निचले सदन ने दी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की मंजूरी, जानिए क्या है महाभियोग की प्रक्रिया

Donald Trump

अमेरिकी सदन के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई हैं और वह अमेरिकी इतिहास के तीसरे राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाएगा।
राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग अभी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पारित हुआ है। इस प्रस्ताव के लिए हुए निचले सदन में डेमोक्रेट सांसदों का बहुमत था जिससे सदन ने 197 के मुक़ाबले 230 मतों से महाभियोग को मंजूरी दे दी।
निचले सदन से मंजूरी के बाद इसे अगले महीने यह प्रस्ताव संसद के ऊपरी सदन ‘सीनेट’ में जाएगा, लेकिन सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों का ज्यादा बहुमत है। इस वजह से इसके पास होने की संभावना बहुत कम है कि राष्ट्रपति पद से उन्हें हटाया जा सकेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की मंजूरी की वजह

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की मंजूरी के पीछे खास वजह है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडीमीर जेलेंस्की पर वर्ष 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन सहित अन्य उम्मीदवारों की छवि खराब करने के लिए गैरकानूनी तरीके से मदद मांगी थी।
महाभियोग प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई फोन पर बातचीत की जांच हुई और डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायिक समिति ने उनके खिलाफ औपचारिक आरोप तय किए। फोन पर हुई बातचीत से राष्ट्रपति ट्रंप ने कथित तौर पर यूक्रेन की ऊर्जा कंपनी बुरिज्मा को अपनी सेवा दे चुके जो बाइडेन और उनके बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ जांच करने का दबाव बनाया था।
इस प्रस्ताव में न्यायिक समिति ने ट्रंप के खिलाफ दो मुख्य आरोप तय किए। पहले के अनुसार ट्रंप ने सत्ता का दुरुपयोग किया है और दूसरा उन्होंने संसद के कामकाज में बाधा डाली। उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए यूक्रेन को मिलने वाली आर्थिक मदद को रोक दिया था।
लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने तमाम आरोपों को खारिज करते हुए संसद से आग्रह किया है उनके खिलाफ जल्द से जल्द महाभियोग की प्रक्रिया पूरी करे।
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ यूक्रेन विवाद के बाद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पॉलोसी ने पद का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए महाभियोग लाने की बात की थी। Read More- Impeachment Against Donald Trump 

Tuesday, 10 December 2019

हाईलाइट्स 2019: Current Affairs में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण मुदृे यहां पढ़िए…



वर्ष 2019 कई मायनों में खास रहा है। पूरे साल बहुत सी बड़ी घटनाएं हुई। मगर कुछ घटनाएं करेंट अफेयर्स बन गई। अगर आप भी साल 2019 की टॉप खबरें पढ़ना चाहते है तो ये रही…
वर्ष 2019 में देश के भीतर कई राजनीति, अंतरिक्ष, रक्षा सौदे, मंदिरों से सम्बंधित मद्दे काफी चर्चित रहे और देशहित में रहे हैं। उनमें से प्रमुख हैं:- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक विधेयक पारित करना, अयोध्या मामले पर सुनवाई, राफेल सौदा, चंद्रयान-2, सबरीमाला।

अनुच्छेद 370 हटाकर दो केन्द्रशासित भागों में बांटा
chaltapurza.com
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने 5 अगस्त, 2019 को राज्य सभा में ऐतिहासिक निर्णय से अवगत कराते हुए बताया कि जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के एक खंड को छोड़ कर सभी हटाए गए और जम्मू-कश्मीर को दो केन्द्रशासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया। इस अनुच्छेद के निरस्त होने से ये केन्द्र शासित प्रदेश राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे।
बता दें कि जम्मू—कश्मीर राज्य को संविधान के भाग 21 के अनुच्छेद 370 द्वारा विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया गया। इसके साथ ही अनुच्छेद 35A भी हट गया। है।

Read more- Highlights 2019

Friday, 29 November 2019

स्पेशल: सोशल एक्टिविस्ट राजीव दीक्षित जिनकी मौत आज तक बनी हुई है रहस्यमयी

Rajiv-Dixit

भारतीय वैज्ञानिक, प्रखर वक़्ता और सामाजिक कार्यकर्ता राजीव दीक्षित का जन्म 30 नवंबर, 1967 को यूपी के अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील स्थित नाह गांव में हुआ। इत्तेफ़ाक से वर्ष 2010 में जन्मदिन के दिन ही उनकी मौत हो गई थी। इस तरह राजीव दीक्षित की बर्थ और डेथ एनिवर्सरी एक ही दिन आती है। ये बात अलग है कि उनकी मौत आज तक रहस्यमयी बनी हुई है। हालांकि, साल 2019 की शुरुआत में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से राजीव दीक्षित की मौत की फ़िर से जांच को लेकर दुर्ग पुलिस को आदेश जारी किए गए। करीब 9 साल पहले भिलाई प्रवास के दौरान राजीव की संदिग्ध माैत हो गई थी। ऐसे में उनके जन्मदिन और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर जानते हैं उनके बारे में दिलचस्प बातें..Rajiv-Dixit-

आईआईटी कानपुर से किया था एम.टेक

पिता घनश्याम दीक्षित के घर जन्मे राजीव दीक्षित पढ़ाई के दौरान मेधावी छात्र हुआ करते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद राजीव ने इलाहाबाद से बी.टेक और आईआईटी कानपुर से एम.टेक की पढ़ाई की। बाद में उनकी वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद यानि सीएसआईआर में बतौर साइंटिस्ट नौकरी लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि जब राजीव दीक्षित सीएसआईआर में साइंटिस्ट हुआ करते थे, उस दौरान उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी काम किया था। वे फ्रांस के दूरसंचार क्षेत्र में बतौर वैज्ञानिक भी काम कर चुके थे।
Read More- Rajiv Dixit Unknown Facts

Friday, 22 November 2019

जानिए क्या है एक दिसंबर से देशभर में लागू होने वाला ‘फास्टैग’ और उसके नियम?

Fastag

केन्द्र सरकार लगातार कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ‘फास्टैग’ इसका सबसे ताज़ा उदाहरण है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) कार्यक्रम के तहत 1 दिसंबर, 2019 से सभी वाहनों के लिए ‘फास्टैग’ अनिवार्य कर दिया है। हाल में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस में ‘वन नेशन वन फास्टैग’ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत अब टोल भुगतान केवल वाहनों पर लगे फास्टैग कार्ड के माध्यम से होगा। जिन वाहनों पर फास्टैग लगा नहीं होगा, उनसे टोल बूथ पार करने के लिए दोगुना शुल्क लिया जाएगा। नई स्किम के लागू होने पर देश में कोई भी वाहन बिना कैश में टोल दिए कहीं भी सफ़र कर सकेगा।
Fastag-Pass

क्या होता है फास्टैग या आरएफआईडी?

यह रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडिफिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित एक टैग है, जिसे ‘फास्टैग’ या ‘आरएफआईडी’ कहा जाता है। इसे वाहनों के विंडस्क्रीन पर सबसे ऊपर बाएं ओर लगाया जाता है। यह दिखने में एक छोटा सा टैग होता है। इससे टोल प्लाजा को बिना रुकावट के आसानी से पास कर सकते हैं। जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचता है, वहां लगी डिवाइस वाहन की विंडस्क्रीन पर लगे टैग को रीड कर लेती है और वाहन मालिक के फास्टैग ऑनलाइन वॉलेट अकाउंट से तुरंत टोल कट जाता है।
Read More- Everything About FastTag

Tuesday, 5 November 2019

सर्दियों में होठों की तमाम समस्या को दूर करेंगे ये 5 टिप्स


होंठ हमारी मुस्कान को ही नहीं बल्कि पर्सनैलिटी को भी निखारने का काम करते हैं। सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम त्वचा के अलावा होंठो को खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में खुश्क हवाओं के चलने से त्वचा रूखी हो जाती है साथ ही होंठो की नमी भी गायब होने लगती है। जिसके कारण होंठ फटने लगते है। ऐसे में सर्दी के इस मौसम में होंठो की देखभाल करना ज्यादा जरुरी हो जाता है।
आइए होंठो को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने के टिप्स…

पेट्रोलियम जैली का करें इस्तेमाल
होठों की नमी बनाए रखने के लिए जरुरी है पेट्रोलियम आधारित लिप कवर रोजाना अपने होंठो पर लगाना। इससे आपके होठ ड्राय नहीं होंगे और नमी बरकरार रहेगी।

खूब पानी पीएं, होठ रहेंगे सॉफ्ट

सर्दी में भले ही पानी की प्यास कम लगती हो मगर याद रखे कि शरीर में पर्याप्त पानी पहुंचने दे। होंठो और त्वचा को ड्रायनेस से बचाने के लिए जरुरी है खूब सारा पानी पीना। कम से कम 8 गिलास प्रतिदिन पानी पीना चाहिए। पानी आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड करेगा और नमी बनाए रखेगा। Read more- Lip Care Tips

Friday, 25 October 2019

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना फ़िर सत्ता में, हरियाणा में दुष्यंत चौटाला के सहारे बनेगी सरकार

Haryana-and-Maharashtra-Election-2019

21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं। विधानसभा चुनाव नतीजों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि हरियाणा में भाजपा 40 सीट ही जीत सकी है। हरियाणा में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन, 10 महीने पहले जननायक जनशक्ति पार्टी यानि जजपा बनाने वाले दुष्यंत चौटाला वहां किंगमेकर बनते नजर आ रहे हैं। जजपा ने अपने पहले ही चुनाव में 10 सीटें जीत कर खुद को साबित कर दिया है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन 136 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है जबकि 23 से ज्यादा सीट पर उसने बढ़त बना रखी है।

शिवसेना की सत्ता में आधी भागीदारी की मांग

महाराष्ट्र में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे गठबंधन में भाजपा के साथी शिवसेना ने सरकार में बराबर की भागीदारी मांगी है। नतीजे के बीच पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और सीनियर लीडर संजय राउत ने कहा कि गठबंधन के लिए 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। ठाकरे ने कहा कि यह मैं अपने मन से नहीं कह रहा हूं। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के साथ इस पर हमारी सहमति बनी थी। बहुमत में आने के बाद शिवसेना वर्ली सीट से चुनाव जीते ठाकरे परिवार के आदित्य ठाकरे का का नाम किसी बड़े पद के लिए आगे कर सकती है या 5 साल में से ढाई साल अपना मुख्यमंत्री बैठा सकती है।
विधानसभा और उपचुनाव में घटा भाजपा का वोट शेयर
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को लेकर लोगों के बीच गई, लेकिन उसे कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ। उसका वोट शेयर प्रतिशत कम हुआ है। उपचुनाव में भी पार्टी को बहुत बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। बल्कि कई सीटें उसने गंवा दी है। हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 फीसदी वोट हासिल हुए थे, जबकि 5 महीने बाद हुए इस विधानसभा चुनाव में उसका वोट प्रतिशत 36 रह गया है। यानि भारतीय जनता पार्टी को यहां 22 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है। Read More- Haryana and Maharashtra Election 

Thursday, 24 October 2019

फेस्टिव सीज़न में बेस्ट लुक के लिए चेहरे की शेप के हिसाब से चुनें ज्वैलरी

dressing up for festive season

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और साथ ही शुरू हो गया शॉपिंग फीवर भी। जब भी हम कभी कपड़ों की शॉपिंग के लिए निकलते हैं, तो उसके साथ ही हमें ये फिक्र भी रहती है कि किस तरह के आउटफिट के साथ किस तरह की ज्वैलरी मैच करेगी या फिर आपके लुक के हिसाब से आपको किस तरह की ज्वैलरी पहननी चाहिए, जो आप पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे।
आज हम आपको ऐसी ही कछ खास फैशन टिप्स देने वाले हैं। जहां हम आपको बताएंगे कि आप अपने फेसकट के हिसाब से किस तरह की ज्वैलरी पहन सकते हैं|
long neckpeice

— अगर आप उन लोगों में से हैं जिनका फेस छोटा है, तो आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे लम्बे नेकपीस। छोटे फेसकट वाले लोगों पर लम्बे नेकपीस अच्छा लुक देते हैं। जिन्हें आप कॉन्ट्रास में छोटे इयरिंग के साथ पेयर कर सकते हैं। Read more- Choose jewelry which suits your face

Tuesday, 22 October 2019

हार्दिक पांड्या ने अपने घरवालों से मिलवाया इस एक्ट्रेस को, दोनों कर सकते हैं शादी!

Hardik Pandya

​वैसे तो क्रिकेटर्स और ग्लैमर वर्ल्ड का कनेक्शन काफ़ी पुराना है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हाल के वर्षों में फिल्म एक्ट्रेस से शादी कर चुके हैं। हरभजन सिंह ने भी एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की है। इस लिस्ट में कई नाम और जुड़ने वाले हैं। इनमें से एक नाम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी हो सकते हैं। क्रिकेटर पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्तानकोविक के रिश्ते के बारे में गर्म ख़बरें हैं। एक वेबसाइट की ख़बर के अनुसार, हार्दिक पांड्या ने नताशा को अपने परिवार से भी मिलवा दिया है।
Hardik Pandya and Natasha

नताशा से शादी करेंगे हार्दिक?

हार्दिक पांड्या के नताशा स्तानकोविक को अपने परिवार वालों से मिलाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे वक़्त से मीडिया में अटकले लगाई जा रही हैं। इन खबरों को तब और हवा मिल गई जब नताशा ने हाल में हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक बड़ा जन्मदिन बधाई मैसेज शेयर किया था। हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Read More- Hardik Pandhya and Natasha

Monday, 21 October 2019

कैप्टन अमोल यादव द्वारा बनाए स्वदेशी एयरक्राफ्ट को उड़ाने की मिली अनुमति, पीएम मोदी का जताया आभार



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी एयरक्राफ्ट का निर्माण करने वाले कैप्टन अमोल यादव से मुलाकात की। कैप्टन अमोल मुंबई के निवासी हैं। अमोल ने 18 साल की कड़ी मेहनत से अपने घर की छत पर कबाड़ हो रही चीजों से छह सीट वाला प्रायोगिक स्वदेशी एयरक्राफ्ट बनाया है।
पीएम मोदी ने कैप्टन अमोल से मुलाकात के दौरान कहा कि कैप्टन अमोल की कड़ी मेहनत उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी है, जो देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। स्वदेशी एयरक्राफ्ट का निर्माण उनके धैर्य और दृढ़संकल्प की कहानी है। उनके द्वारा निर्मित यह एयरक्राफ्ट मेक इन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण भी है क्योंकि उन्होंने इसे बनाने में अपनी आवासीय इमारत की छत पर पड़ी खराब वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। इस मुलाकात के लिए पीएम मोदी को चुनाव आयोग की अनुमति मिली, जिसके बाद उन्होंने कैप्टन अमोल को प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद अमोल इस विमान को उड़ा पाएंगे। Read More- Captain Amol Yadav

Wednesday, 16 October 2019

तस्वीरों में देखें ‘सैफीना’ की 7 साल की शादी का सफरनामा…



16 अक्टूबर का दिन बॉलीवुड स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान की जिंदगी में बेहद खास है। दरअसल ये कपल आज अपनी 7वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। दोनों ने साल 2012 में आज ही के दिन मुंबई में शादी की थी।


इस कपल ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसी रात ताजमहल होटल में शादी का समारोह आयोजित किया। करीना जो कि हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वहीं सैफ मुस्लिम हैं। सैफ की करीना से दूसरी शादी है।
Read More- 7 Years Of Safina

Monday, 14 October 2019

इंस्टाग्राम पर इस मामले में दुनिया के नंबर वन नेता बने पीएम मोदी

PM-Modi


देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान में दुनिया के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में से एक हैं। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इस बात का ताज़ा उदाहरण यह है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इंस्टाग्राम पर विश्व में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 मिलियन पर पहुंच गई है। इस मामले में दुनिया का कोई भी नेता उनके आस-पास भी नहीं है। पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड यह साबित करने के लिए काफ़ी है कि वे वैश्विक दुनिया में खूब पसंद किए जाने वाले लीडर हैं।

PM-Modi-Instagra

मोदी की बादशाहत, दूसरे नंबर पर हैं विडोडो

इंस्टाग्राम पर बादशाहत कायम करने वाले पीएम मोदी ने दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंस्टा पर 3 करोड़ लोग ​फॉलो करते हैं। ख़ास बात ये है कि इस ऐप पर अब तक 350 से ज्यादा पोस्ट शेयर कर चुके पीएम मोदी इंस्टा पर किसी भी शख्स को फॉलो नहीं करते हैं। इंस्टा पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में उनके और दूसरे नंबर के बीच 3.4 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा अंतर है।
Read More- Modi number one on Instagram

Thursday, 10 October 2019

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा अक्षय का ‘शैतान का साला बाला’, वायरल हो रहे फनी वीडियोज




‘हाउसफुल-4’ का दूसरा गाना बाला शैतान का साला रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। जो भी इस गाने को देख रहा है वह हंसी के मारे लोट-पोट होने से खुद को नहीं रोक पा रहा। फिल्म का ये गाना बेहद फनी है। जिसे यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी मगर इस गाने को यू ट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

#TheBalaChallenge की शुरुआत

इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर #TheBalaChallenge जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इसकी शुरुआत खुद अक्षय कुमार ने की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, इंस्टाग्राम, टिकटॉक हर जगह बाला चैलेंज जबरदस्त छाया हुआ है।
इस चैलेंज में यूजर्स गाने पर अपने फनी डासिंग वीडियो शेयर कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ो तक इस गाने के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। Read More- Bala Challenge On Social Media

Friday, 4 October 2019

मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को खुला पत्र लिखने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, साथ ही लगे कई आरोप



देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 49 चर्चित हस्तियों ने खुला पत्र लिखा था, अब उनके खिलाफ गुरुवार को मुजफ्फरपुर में केस दर्ज किया गया है। पत्र लिखने वालों में रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप, मणिरत्नम और अपर्णा सेन सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से 2 महीने पहले दायर याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्यकांत तिवारी के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया।
वकील सुधीर ने कहा है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 20 अगस्त को मेरी याचिका स्वीकार की थी और 3 अक्टूबर को सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीएम मोदी को लिखे खुले पत्र में हस्ताक्षर करने वाले 49 हस्तियों को इस याचिका में आरोपी माना गया है। उन पर देश की छवि को धूमिल करने का आरोप है। यही नहीं उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों को कमतर आंका है।
इन लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें राजद्रोह, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, शांति भंग करने संबंधी धाराएं लगाई गई हैं।

कला, साहित्य और अन्य क्षेत्र से जुड़ें है पत्र लिखने वाले लोग

देश के साहित्य, कला और अन्य क्षेत्र से जुड़ें 49 प्रसिद्ध हस्तियों ने 23 जुलाई को पीएम मोदी के नाम एक खुला पत्र लिखा। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में एक्ट्रेस अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, लेखक रामचंद्र गुहा, निर्देशक अनुराग कश्यप, शुभा मुद्गल जैसे कलाकार थे। Read More- Case on people who wrote to PM on Mob Lynching

Tuesday, 1 October 2019

ये 5 लोग सोशल मीडिया पर वायरल होकर रातों-रात बन गए ‘स्टार’

social-media-star

वर्तमान इंटरनेट युग में सोशल मीडिया अपनी बात रखने का एक बड़ा माध्यम माना जाता है। पिछले कुछ समय से जिस तरह सोशल मीडिया ने कई आम लोगों को स्टार बनाया है, यह वाक़ई इसकी बड़ी ताकत का अहसास कराता है। यहां तक कि यह एक ऐसा जरिया बन गया है, जिसे कल तक कोई नहीं जानता.. वह रातों-रात स्टार बन जाता है। उदाहरण के तौर पर गायिका रानू मंडल.. इसी सोशल मीडिया के जरिए वह आज स्टार बन गई है। एक वीडियो वायरल होने से पहले रानू मंडल की पहचान सिर्फ़ स्टेशन पर गानें गाकर पेट भरने वाली की थी। 

सोशल मीडिया ने इन्हें रातों-रात दी नई पहचान

रानू मंडल: पश्चिम बंगाल राज्य के बारपेटा टाउन के पास रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर किसी तरह अपना पेट भरने वाली रानू मंडल को सोशल मीडिया ने रातों-रात बॉलीवुड में पहुंचाकर नई पहचान दी। स्टेशन पर रानू की आवाज़ से प्रभावित होकर एक युवा ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। वीडियो में रानू ने लता मंगेशकर जी का एक गीत ‘एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है’ गया था। फ़िर क्या था.. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा और रानू मंडल रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।
रानू की प्रतिभा को देख म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के कुछ गाने उनके साथ रिकॉर्ड किए हैं। हाल में रानू सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। चर्चा है रानू मंडल ने उदित नारायण के साथ भी एक गाना रिकॉर्ड किया है। Read More- 5 people went viral on social media

Monday, 30 September 2019

‘हाउसफुल-4’ में राणा डग्गुबती का किरदार ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ के इस कैरेक्टर की दिला देगा याद



बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल-4’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है। फिल्म के निर्माता निर्देशक पिछले कुछ समय से फिल्म के किरदारों के पोस्टर बारी बारी से जारी कर रहे थे। जो दर्शकों के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर खासी दिलचस्पी बढ़ाए हुए थे। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जो खासा सुर्खियां बटोर रहा है।


फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ‘हाउसफुल-4’ में एक बार फिर पुनर्जन्म पर आधारित एक अलग कहानी पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा, ब़ॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं चंकी पांडे, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी जैसे मंजे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में कैमियो रोल में है। Read More- Housefull 4 Characters

Thursday, 26 September 2019

Forbes Asia’s Power Businesswomen 2019 : इन महिलाओं ने अपनी काबिलियत से बिजनेस की दुनिया में कमाया नाम



आज के दौर में महिलाएं जिस तरह से कामयाबी हासिल कर रहीं है ये वाकई काबिल-ए-तारीफ है। ये सच है कि सफलता जेंडर पर आधारित नहीं होती। सफलता का दायरा पुरुष और महिला दोनों के लिए बराबर होता है लेकिन सदियों से हमारे समाज में कामयाबी का पैमाना पुरुष जाति  तक ही सीमित रहा है। इसी समाज की महिलाएं जब पुरुष प्रधान सोच की बेड़ियां तोड़ कामयाबी के शिखर पर पहुंचती हैं तो यह बेहद खास होती है। इस बात से सभी वाकिफ हैं कि हमारे समाज में महिलाओं को हमेशा से ही पुरुषों से कमतर माना गया है। ऐसे में कई ऐसी ताकतवर महिलाएं है जिन्होंने समाज की बंदिशें तोड़ते हुए कामयाबी हासिल कीं। आज महिलाओं की ऐसी ही शख्सियत से रुबरु होतें है जो अपनी कामयाबी से फोर्ब्स की एशिया पावर बिजनेसवुमन-2019 की लिस्ट में शामिल हुई हैं।

फाल्गुनी नायर

nykaa founder falguni
फाल्गुनी मल्टी ब्रांड ऑनलाइन ब्यूटी रिटेलर Nykaa.com की फाउंडर हैं। मुंबई में जन्मी फाल्गुनी ने अहमदाबाद के ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ (IIM) से पढ़ाई की। फाल्गुनी ने कोटक महिंद्रा बैंक में बतौर कैपिटल इनवेस्टमेंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से अपने प्रोफेशन कॅरियर की शुरूआत की और अठारह साल तक कंपनी में काम किया। साल 2012 में, फाल्गुनी ने ऑनलाइन ब्यूटी रिटेलर Nykaa की स्थापना की। जो वर्तमान में करीब 200 करोड़ का कारोबार कर रही है। फाल्गुनी  फोर्ब्स 2019 की Asia’s Power Businesswomen की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। Read More- Forbes Asia's Power Businesswomen 2019


Monday, 23 September 2019

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का चार वर्षों में ब्रिटिश सरकार ने 22 बार किए तबादले, जानिए क्यों



रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी के कवि और निबंधकार हैं। आज 23 सितंबर को उनकी 111वीं बर्थ एनिवर्सरी है। दिनकर आधुनिक हिंदी कवियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कविताओं में देशभक्ति और वीररस को प्रमुखता से स्थान दिया, इसी वजह से उन्हें राष्ट्रकवि कहा जाता है।

जीवन परिचय

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 23 सितंबर, 1908 को बिहार के मुंगेर जिले के सिमरिया में हुआ। इनके पिता रवि सिंह और माता मनरूप देवी थे। दिनकर एक किसान परिवार में जन्मे थे। जब दिनकर दो वर्ष के थे उनके पिता का देहांत हो गया। उनका व उनके भाई-बहनों का पालन-पोषण उनकी विधवा मां ने किया।
दिनकर की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल से हुई। बाद में पास के बोरो गांव में नेशनल मिडिल स्कूल जो सरकारी शिक्षा के विरोध में खोला गया था, में प्रवेश लिया। यहीं से उनके मन में देशभक्ति का अंकुरण होने लगा। हाई स्कूल की शिक्षा इन्होंने मोकामाघाट हाई स्कूल से प्राप्त की। इसी बीच इनकी शादी हो गई थी ओर वह एक बेटे के पिता भी बन गए। उनके सबसे पसंदीदा विषय इतिहास, राजनीति विज्ञान और दर्शनशास्त्र थे। स्कूल और कॉलेज में, उन्होंने हिंदी, संस्कृत, मैथिली, बंगाली, उर्दू और अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन किया।
दिनकर ने पटना विश्वविद्यालय से 1932 में इतिहास में बी.ए. ऑनर्स किया। दिनकर इकबाल, रवींद्रनाथ टैगोर, कीट्स और मिल्टन से बहुत प्रभावित थे और उन्होंने बंगाली से हिंदी में रवींद्रनाथ टैगोर की कृतियों का अनुवाद किया। बी.ए. ऑनर्स के एक वर्ष बाद स्कूल में प्रधानाध्यापक नियुक्त हुए। वर्ष 1934 में बिहार सरकार ने उन्हें सब-रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया। करीबा नौ साल तक वह इस पद पर बने रहे। इस पद पर वह बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहे और यहां के लोगों की दयनीय दशा का वर्णन उनकी कविताओं में दिखता है।

Read More - Ramdhari Singh Dinkar

Wednesday, 11 September 2019

आज ही के दिन हुआ था 9/11 का वो आतंकी हमला जिसमें 2974 लोग मारे गए


9/11 terrorist attacks on world Trade Center.




जब भी दुनिया के किसी बड़े आतंकी हमले की बात होती है, तो उसमें आतंक की जन्मस्थली पाकिस्तान की भूमिका सामने आती है। पाकिस्तान की टेरर फैक्ट्री आज पूरी दुनिया के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। दुनिया के अधिकांश आतंकी संगठनों के अड्डे पाकिस्तान में ही है, इससे यह साफ़ जाहिर हो जाता है कि पाक आतंक का पनाहगार है और जैसे पूरी दुनिया में दहशतगर्दी करना उसका परम कर्तव्य है। इतिहास की दृष्टि से आज का दिन यानि 9/11 काला अध्याय है। 11 सितंबर, 2001 को पूरी दुनिया ने आतंक और दहशत का सबसे भयावह रूप देखा था।

18 साल पहले अमरीका पर हुआ था बड़ा आतंकी हमला

18 साल पहले आज ही के दिन दुनिया की सबसे ताक़तवर महाशक्ति माने जाने वाले अमरीका पर सबसे ख़तरनाक आतंकी हमला हुआ था। यूएस में न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए इस आतंकी हमले में यह शानदार कॉम्प्लेक्स पलभर में ही राख हो गया था। पाकिस्तान के आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले में सैकड़ों की संख्या में बेगुनाह नागरिक मारे गए। Read More- 9/11 terrorist attack

Monday, 9 September 2019

मैडम तुसाद म्यूजियम को किसने बनवाया, जिसमें बॉलीवुड सितारों के वैक्स स्टेच्यू मौजूद है





मैडम तुसाद म्यूजियम का नाम आते ही हमारे दिमाग में एक तस्वीर उभर आती है कि जरूर किसी सेलिब्रेटी का वैक्स स्टेच्यू म्यूजियम में लगाया होगा। हाल में सिंगापुर स्थित ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’ में दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का वैक्स स्टेच्यू लगाया गया है। इस खास अवसर पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के साथ दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी मौजूद रहे। उनके स्टेच्यू को देख पूरा परिवार भावुक हो गया।
यह पहला अवसर नहीं है जब मैडम तुसाद म्यूजियम में किसी बॉलीवुड सेलेब का स्टेच्यू लगा हो, इससे पूर्व भी कई बॉलीवुड सेलेब्स का स्टेच्यू लगाए जा चुके हैं।

किसने बनवाया मैडम तुसाद म्यूजियम

मैडम तुसाद म्यूजियम की स्थापना मेरी तुसाद नामक एक फ्रांसीसी महिला ने वर्ष 1835 में, लन्दन में की थी। वह दुनिया के प्रसिद्ध और चर्चित व्यक्तियों की हमशक्ल में मोम के आदमकद पुतलों के लिए विख्यात हैं।
दुनियाभर के प्रसिद्ध व्यक्ति और सेलेब्स की उनकी हमशक्ल में वैक्स स्टेच्यू में बनाकर ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’ लगाना अपने आप में अलग प्रयोग है। इन वैक्स स्टैच्यू को देखने पूरी दुनिया के लोगों का खुद-ब-खुद खिंचे चले आते हैं। यह म्यूजियम अपनी अलग पहचान बना चुका है। लोग यहां पर जाते हैं और सेलेब्स के वैक्स स्टेच्यू के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम में न केवल बॉलीवुड या हॉलीवुड स्टार्स है बल्कि दुनियाभर के स्पोर्ट्स और म्यूजिक आदि सहित कई और क्षेत्रों से संबंधित सेलेब्स के वैक्स स्टेच्यू यहां देखने को मिल जाते हैं। Read More- Madame Tussauds Museum

Wednesday, 4 September 2019

सालभर में 73 हजार प्लास्टिक के टुकड़े खा रहा है प्रत्येक व्यक्ति: ताज़ा रिसर्च

chaltapurza.com

हाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का आह्वान किया था। पीएम मोदी के इसके दुरगामी ख़तरों को ध्यान में रखते हुए यह बात कहीं। हालिया एक जानकारी के अनुसार, हर इंसान प्रतिदिन अंजाने में माइक्रोप्लास्टिक के 200 टुकड़े खा जाता है। इसके कारण आंतों में इंफेक्शन फैल रहा है जो लोगों को बीमार कर देता है। ऑस्ट्रिया की वियना मेडिकल यूनिवर्सिटी और एनवायरमेंट एजेंसी ऑफ़ ऑस्ट्रिया द्वारा जारी एक ताज़ा शोध यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

जहरीले रसायन में बदल रहे प्लास्टिक के बारीक कण

हालिया शोध में सामने आया है कि प्लास्टिक के बारीक कण मानव शरीर में पहुंचकर जहरीले रसायन में बदल जाते हैं। वियना मेडिकल यूनिवर्सिटी का रिसर्च बताता है कि एक व्यक्ति सालभर में प्लास्टिक के 73 हजार बारीक कण निगल जाता है। वियना मेडिकल यूनिवर्सिटी और एनवायरमेंट एजेंसी ऑफ़ ऑस्ट्रिया ने विश्वभर के कई देशों में रिसर्च कर यह रिपोर्ट तैयार की है। रिसचर्स ने इटली, फ़िनलैंड, जापान, और यूनाइटेड किंगडम के कुछ लोगों पर यह रिसर्च किया था। Read More- Every Year Every Person Is Eating Plastic

Monday, 2 September 2019

सुदीप किच्चा के लिए आसान नहीं था एक्टर बनना, बर्थडे पर पढ़े उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता सुदीप किच्चा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे है। सुदीप का जन्म 2 सितंबर 1973 को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुआ था। इस खास मौके पर आइए एक नजर डालें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर।
क्रिकेट में भी है रुचि-
  स्कूल की पढ़ाई के बाद सुदीप ने बेंगलुरु का रुख किया। यहां से सुदीप ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। सुदीप क्रिकेट में भी खासी रुचि रखते हैं। खबरों की मानें तो सुदीप क्रिकेट के मैदान में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। सुदीप अंडर 17 और अंडर 19 क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। एक्टिंग के शौक के चलते सुदीप का फिल्मों की तरफ झुकाव बड़ गया। यही वजह थी कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में कॅरियर बनाने की सोची। Read More- South Actor Kiccha Sudeep

Thursday, 29 August 2019

बर्थ डे स्पेशल : तब्बू के शादी ना करने की वजह क्या नागर्जुन हैं, लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है यह सुपरस्टार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अक्कीनेनी नागार्जुन आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहें है। 29 अगस्त, 1959 को चेन्नई में जन्में नागार्जुन ने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसकी वजह से आज वे इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से एक है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

ऐसे की एक्टिंग की शुरुआत
नागार्जुन फिल्मी परिवार से थे। उनके पिता नागेश्वर राव अक्कीनेनी भारतीय सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता थे। यही वजह थी कि नागार्जुन ने एक्टिंग को चुना। महज 8 साल की उम्र में नागार्जुन को फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 1967 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नागार्जुन ने फिल्म Sudigundalu से फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया। Read More At- Superstar Nagarjuna







Sunday, 25 August 2019

जरूरी नहीं अच्छा आउटफिट महंगा हो, कंगना रनौत शुरू कर रही हैं नया ट्रेंड

फिल्म इंडस्ट्री में कंगना रनौत का नाम उन सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार किया जाता है जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्मों के अलावा कंगना अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। लुक्स को लेकर भी वे मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं तो वहीं मीडिया भी उन्हें कवर करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। आपको बता दें कि कंगना फिलहाल अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। कंगना ने असल जिंदगी में एक नई मुहिम छेड़ी है जो फैशन की दुनिया में हाथ से बने काम को पहचान दिलाने का काम कर रही है।



कुछ समय पहले ही कंगना का साड़ी लुक वायरल हुआ था। वायरल हुई इन तस्वीरों में कंगना महज 600 रुपए की साड़ी पहने नजर आई थीं। इसके बाद अब कंगना एक बेहद साधारण सूट में नजर आईं, जो जयपुर के लोकल बाजार का है। तस्वीरों में कंगना पिंक रंग के गोटा-पत्ती सूट में स्पॉट की गई हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। अपनी पोस्ट में कंगना ने इस हैंडवर्क की जमकर तारीफें की हैं।
Read More At- Kangana Ranaut Started New Trend



Wednesday, 21 August 2019

ब्रूस ली को रोल मॉडल मानने वाले 7 साल के बच्चे ने बना लिए हैं सिक्स पैक ऐब्स

जब भी मार्शल आर्ट की बात होती है तो ब्रूस ली का चेहरा सामने आता है। पहले कुंग फू किंग ब्रुस ली जिस तरह से मार्शल आर्ट करते थे उसे देखकर हर कोई चकित रह जाता था। ली ने अपनी इस ख़ास कला के कारण ही दुनिया में बहुत नाम भी कमाया। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि ली जैसा अब कोई हो नहीं सकता है। लेकिन इनदिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।
chaltapurza.com

वीडियो में यह बच्चा ब्रुस ली जैसी रफ्तार और फुर्ती दिखाता नज़र आता है। इस बच्चे के टैलेंट को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।



chaltapurza.com


जापान का रहने वाला है नन्हा ब्रूस ली

इस बच्चे का नाम Ryuji Imai है और यह जापान में अपने परिवार के साथ रहता है। लेकिन इस बच्चे के बारे में सबसे ख़ास बात यह है कि Ryuji की उम्र अभी महज 7-8 साल बताई जा रही है। इतनी छोटी उम्र में इस बच्चे ने सिक्स पैक ऐब्स वाली बॉडी बना ली है। Ryuji को लोगों का प्यार इस कदर मिला है कि उन्हें लोग नन्हा ब्रूस ली कहने लगे हैं। Read More- Ryuji Imai Who Considers Bruce Lee As A Role Model





Monday, 19 August 2019

ए​क बार फिर क्यों चर्चा में है ​मर्लिन मुनरो, टॉकिंग पॉइंट बनीं मौत के बाद मोर्चरी मेें रखी डेड बॉडी की फोटोज



मर्लिन मुनरो नाम लेते ही एक खूबसूरत हॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा सामने आ जाता है। खास तौर पर उनका वह पोज जिसमें वे अपनी फ्रॉक को हवा में उड़ने से रोक रही हैं। इन दिनों यह हॉलीवुड एक्ट्रेस एक फिर से चर्चा में हैं और उनकी मौत के अनसुलझे पहलु लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल हाल ही फॉक्स न्यूज की ओर से मर्लिन मुनरो पर Scandalous: The Death of Marilyn Monroe नाम से एक डॉक्युमेंट्री प्रसारित की गई। इसमें मर्लिन की मौत से जुड़े ​विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है।


क्या है इस डॉक्युमेंट्री में

इस डॉक्‍यूमेंट्री में लीघ वीनर (Photographer Leigh Wiener), जो एक चर्चित फोटोग्राफ्रर थे और लाइफ मैगजीन के लिए फ्रीलांस करते थे, के बेटे को दिखाया गया था। आपको बता दें कि एक मात्र फोटोग्राफ्रर थे जिन्‍होंने मुनरो की डेडबॉडी की फोटो कैद की थींं। इसके लिए उन्‍होंने गार्ड को रिश्‍वत के तौर पर स्‍कॉच दी थी। 



Monday, 12 August 2019

‘चुप रहो, बदतमीज इंसान’: पाकिस्तान संसद में नेताओं के बीच हुई गाली-गलौज का वीडियो वायरल!



भारत सरकार ने हाल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी है। साथ ही अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया। इसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में एक तरह से भूचाल आ गया है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने इस मुद्दे पर विचार के लिए संयुक्त संसद सत्र बुलाया था। इस दौरान विपक्ष ने इमरान सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। संयुक्त सत्र के दौरान पक्ष व विपक्ष बदजुबानी पर उतर आए और एक-दूसरे को गालियां देते हुए संसद में हंगामा खड़ा कर दिया। 
Read More At- Pakistan Parliament's Viral Video
chaltapurza.com

Tuesday, 6 August 2019

दो भाग में बनेगी ‘जयललिता’ की बायोपिक, कंगना के लिए यह होगी चुनौती!

अभिनय छोड़ राजनीति में आने वाली दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध राजनीतिज्ञ स्व. जयललिता की बायोपिक इन दिनों चर्चा में है। वैसे तो जब से इस बायोपिक की घोषणा हुई तब से यह लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में है। अब ख़बर है कि यह फिल्म दो पार्ट में बनने वाली है। इस बात की पुष्टि फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनने जा रही कंगना रनौत ने की है। उन्होंने साफ किया कि हम फिल्म को दो भाग में बनाने जा रहे हैं। कंगना ने बताया कि इसके पहले भाग में हम जयललिता की शुरुआती ज़िंदग़ी दिखाएंगे।

chaltapurza.com

पहले पार्ट में 16 से 40 की लाइफ दिखेगी, तमिल सीखेंगी

फिल्म ‘जयललिता’ बायोपिक की शुरुआत उनकी 16 साल की उम्र के समय से शुरु होगी। इसके बाद दूसरे भाग में उनकी 40 वर्ष की उम्र के बाद की जिंदगी दिखाई जाएंगी। Read More At- Jayalalitha biopic
chaltapurza.com






Monday, 5 August 2019

370 खत्म होने पर कश्मीर में होंगे ये 10 बदलाव

आज पूरे देश भर में यदि कोई चर्चा का विषय है तो वह है धारा 370 का खत्म होना। मोदी सरकार के इस अहम फैसले के बाद कश्मीर को लेकर अब अलग अलग तरह के बयान आने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है। जहां अधिकांश लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। वहीं आम लोग यह जानने के उत्सुक है कि धारा 370 के समाप्त होने के बाद कश्मीर में किस तरहके बदलाव नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि अनुच्छेद-370 खत्म होने से 10 बड़े परिवर्तन क्या होंगे।


1. अब जम्मू-कश्मीर में देश के अन्य राज्यों के लोग भी जमीन लेकर बस सकेंगे।
2. कश्मीर का अब अलग झंडा नहीं होगा। मतलब वहां भी अब तिरंगा शान से लहराएगा।
3. अनुच्छेद-370 के साथ ही जम्मू-कश्मीर का अलग संविधान भी इतिहास बन गया है। अब वहां भी भारत का संविधान लागू होगा। Read More At- Article 370 Revoked From Jammu And Kashmir

Wednesday, 31 July 2019

जानिए कौन थीं तीन तलाक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाली पहली महिला शाहबानो?



आख़िरकार तीन तलाक बिल संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा में भी मंगलवार को पास हो गया। अब केवल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर करना ही बाकी रह गया है, इसके बाद यह कानून का रूप ले लेगा। राज्यसभा में तीन तलाक बिल के पक्ष में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े। इससे पहले लोकसभा में तीन बार पास होने के बाद भी यह बिल राज्यसभा में पास नहीं हो सका था। अब यह मुस्लिम महिला (शादी पर अधिकारों की सुरक्षा) विधेयक, 2019 कानून का रूप लेगा। बिल पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब मौखिक, लिखित या किसी भी अन्य माध्यम से तीन तलाक देना कानूनन अपराध होगा। यह मुस्लिम महिलाओं के संघर्ष और सरकार की जीत है। लेकिन क्या आपको पता है सबसे पहले तीन तलाक पर आवाज उठाने वाली पहली महिला शाहबानो कौन थीं। आइए हम बताते हैं पूरी कहानी.. Read  More At- Shahbano the First Woman To Take The Voice Against Triple Talaq