Thursday, 29 August 2019

बर्थ डे स्पेशल : तब्बू के शादी ना करने की वजह क्या नागर्जुन हैं, लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है यह सुपरस्टार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अक्कीनेनी नागार्जुन आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहें है। 29 अगस्त, 1959 को चेन्नई में जन्में नागार्जुन ने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसकी वजह से आज वे इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से एक है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

ऐसे की एक्टिंग की शुरुआत
नागार्जुन फिल्मी परिवार से थे। उनके पिता नागेश्वर राव अक्कीनेनी भारतीय सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता थे। यही वजह थी कि नागार्जुन ने एक्टिंग को चुना। महज 8 साल की उम्र में नागार्जुन को फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 1967 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नागार्जुन ने फिल्म Sudigundalu से फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया। Read More At- Superstar Nagarjuna







Sunday, 25 August 2019

जरूरी नहीं अच्छा आउटफिट महंगा हो, कंगना रनौत शुरू कर रही हैं नया ट्रेंड

फिल्म इंडस्ट्री में कंगना रनौत का नाम उन सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार किया जाता है जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्मों के अलावा कंगना अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। लुक्स को लेकर भी वे मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं तो वहीं मीडिया भी उन्हें कवर करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। आपको बता दें कि कंगना फिलहाल अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। कंगना ने असल जिंदगी में एक नई मुहिम छेड़ी है जो फैशन की दुनिया में हाथ से बने काम को पहचान दिलाने का काम कर रही है।



कुछ समय पहले ही कंगना का साड़ी लुक वायरल हुआ था। वायरल हुई इन तस्वीरों में कंगना महज 600 रुपए की साड़ी पहने नजर आई थीं। इसके बाद अब कंगना एक बेहद साधारण सूट में नजर आईं, जो जयपुर के लोकल बाजार का है। तस्वीरों में कंगना पिंक रंग के गोटा-पत्ती सूट में स्पॉट की गई हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। अपनी पोस्ट में कंगना ने इस हैंडवर्क की जमकर तारीफें की हैं।
Read More At- Kangana Ranaut Started New Trend



Wednesday, 21 August 2019

ब्रूस ली को रोल मॉडल मानने वाले 7 साल के बच्चे ने बना लिए हैं सिक्स पैक ऐब्स

जब भी मार्शल आर्ट की बात होती है तो ब्रूस ली का चेहरा सामने आता है। पहले कुंग फू किंग ब्रुस ली जिस तरह से मार्शल आर्ट करते थे उसे देखकर हर कोई चकित रह जाता था। ली ने अपनी इस ख़ास कला के कारण ही दुनिया में बहुत नाम भी कमाया। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि ली जैसा अब कोई हो नहीं सकता है। लेकिन इनदिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।
chaltapurza.com

वीडियो में यह बच्चा ब्रुस ली जैसी रफ्तार और फुर्ती दिखाता नज़र आता है। इस बच्चे के टैलेंट को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।



chaltapurza.com


जापान का रहने वाला है नन्हा ब्रूस ली

इस बच्चे का नाम Ryuji Imai है और यह जापान में अपने परिवार के साथ रहता है। लेकिन इस बच्चे के बारे में सबसे ख़ास बात यह है कि Ryuji की उम्र अभी महज 7-8 साल बताई जा रही है। इतनी छोटी उम्र में इस बच्चे ने सिक्स पैक ऐब्स वाली बॉडी बना ली है। Ryuji को लोगों का प्यार इस कदर मिला है कि उन्हें लोग नन्हा ब्रूस ली कहने लगे हैं। Read More- Ryuji Imai Who Considers Bruce Lee As A Role Model





Monday, 19 August 2019

ए​क बार फिर क्यों चर्चा में है ​मर्लिन मुनरो, टॉकिंग पॉइंट बनीं मौत के बाद मोर्चरी मेें रखी डेड बॉडी की फोटोज



मर्लिन मुनरो नाम लेते ही एक खूबसूरत हॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा सामने आ जाता है। खास तौर पर उनका वह पोज जिसमें वे अपनी फ्रॉक को हवा में उड़ने से रोक रही हैं। इन दिनों यह हॉलीवुड एक्ट्रेस एक फिर से चर्चा में हैं और उनकी मौत के अनसुलझे पहलु लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल हाल ही फॉक्स न्यूज की ओर से मर्लिन मुनरो पर Scandalous: The Death of Marilyn Monroe नाम से एक डॉक्युमेंट्री प्रसारित की गई। इसमें मर्लिन की मौत से जुड़े ​विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है।


क्या है इस डॉक्युमेंट्री में

इस डॉक्‍यूमेंट्री में लीघ वीनर (Photographer Leigh Wiener), जो एक चर्चित फोटोग्राफ्रर थे और लाइफ मैगजीन के लिए फ्रीलांस करते थे, के बेटे को दिखाया गया था। आपको बता दें कि एक मात्र फोटोग्राफ्रर थे जिन्‍होंने मुनरो की डेडबॉडी की फोटो कैद की थींं। इसके लिए उन्‍होंने गार्ड को रिश्‍वत के तौर पर स्‍कॉच दी थी। 



Monday, 12 August 2019

‘चुप रहो, बदतमीज इंसान’: पाकिस्तान संसद में नेताओं के बीच हुई गाली-गलौज का वीडियो वायरल!



भारत सरकार ने हाल में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी है। साथ ही अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया। इसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में एक तरह से भूचाल आ गया है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने इस मुद्दे पर विचार के लिए संयुक्त संसद सत्र बुलाया था। इस दौरान विपक्ष ने इमरान सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। संयुक्त सत्र के दौरान पक्ष व विपक्ष बदजुबानी पर उतर आए और एक-दूसरे को गालियां देते हुए संसद में हंगामा खड़ा कर दिया। 
Read More At- Pakistan Parliament's Viral Video
chaltapurza.com

Tuesday, 6 August 2019

दो भाग में बनेगी ‘जयललिता’ की बायोपिक, कंगना के लिए यह होगी चुनौती!

अभिनय छोड़ राजनीति में आने वाली दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध राजनीतिज्ञ स्व. जयललिता की बायोपिक इन दिनों चर्चा में है। वैसे तो जब से इस बायोपिक की घोषणा हुई तब से यह लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में है। अब ख़बर है कि यह फिल्म दो पार्ट में बनने वाली है। इस बात की पुष्टि फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनने जा रही कंगना रनौत ने की है। उन्होंने साफ किया कि हम फिल्म को दो भाग में बनाने जा रहे हैं। कंगना ने बताया कि इसके पहले भाग में हम जयललिता की शुरुआती ज़िंदग़ी दिखाएंगे।

chaltapurza.com

पहले पार्ट में 16 से 40 की लाइफ दिखेगी, तमिल सीखेंगी

फिल्म ‘जयललिता’ बायोपिक की शुरुआत उनकी 16 साल की उम्र के समय से शुरु होगी। इसके बाद दूसरे भाग में उनकी 40 वर्ष की उम्र के बाद की जिंदगी दिखाई जाएंगी। Read More At- Jayalalitha biopic
chaltapurza.com






Monday, 5 August 2019

370 खत्म होने पर कश्मीर में होंगे ये 10 बदलाव

आज पूरे देश भर में यदि कोई चर्चा का विषय है तो वह है धारा 370 का खत्म होना। मोदी सरकार के इस अहम फैसले के बाद कश्मीर को लेकर अब अलग अलग तरह के बयान आने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है। जहां अधिकांश लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। वहीं आम लोग यह जानने के उत्सुक है कि धारा 370 के समाप्त होने के बाद कश्मीर में किस तरहके बदलाव नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि अनुच्छेद-370 खत्म होने से 10 बड़े परिवर्तन क्या होंगे।


1. अब जम्मू-कश्मीर में देश के अन्य राज्यों के लोग भी जमीन लेकर बस सकेंगे।
2. कश्मीर का अब अलग झंडा नहीं होगा। मतलब वहां भी अब तिरंगा शान से लहराएगा।
3. अनुच्छेद-370 के साथ ही जम्मू-कश्मीर का अलग संविधान भी इतिहास बन गया है। अब वहां भी भारत का संविधान लागू होगा। Read More At- Article 370 Revoked From Jammu And Kashmir