
मर्लिन मुनरो नाम लेते ही एक खूबसूरत हॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा सामने आ जाता है। खास तौर पर उनका वह पोज जिसमें वे अपनी फ्रॉक को हवा में उड़ने से रोक रही हैं। इन दिनों यह हॉलीवुड एक्ट्रेस एक फिर से चर्चा में हैं और उनकी मौत के अनसुलझे पहलु लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल हाल ही फॉक्स न्यूज की ओर से मर्लिन मुनरो पर Scandalous: The Death of Marilyn Monroe नाम से एक डॉक्युमेंट्री प्रसारित की गई। इसमें मर्लिन की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है।

क्या है इस डॉक्युमेंट्री में
इस डॉक्यूमेंट्री में लीघ वीनर (Photographer Leigh Wiener), जो एक चर्चित फोटोग्राफ्रर थे और लाइफ मैगजीन के लिए फ्रीलांस करते थे, के बेटे को दिखाया गया था। आपको बता दें कि एक मात्र फोटोग्राफ्रर थे जिन्होंने मुनरो की डेडबॉडी की फोटो कैद की थींं। इसके लिए उन्होंने गार्ड को रिश्वत के तौर पर स्कॉच दी थी।
Read More At- Marilyn Monroe Death Mystery
No comments:
Post a Comment