Tuesday, 7 January 2020

ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के जनाजे में मची भगदड़, 35 लोगों की मौत




पिछले शुक्रवार को अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी का 07 जनवरी को जनाजा किरमान शहर में निकाला गया। वह इस शहर के निवासी थे। देश के एक नायक की तरह उनके जनाजे में लाखों लोग शामिल हुए। खबरों के मुताबिक करीब 10 लाख लोग इस जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। 48 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल तनाव को तब और बढ़ गया जब 3 जनवरी को इराक में एयरस्ट्राइक के दौरान ईरान के शक्तिशाली कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई। सुलेमानी का काफिला बगदाद एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी उनका काफिले पर एक रॉकेट से हमला किया गया। उनके साथ इस हमले में ईरान के अबू महदी अल-मुहांदिस की भी मौत हो गई। व्‍हाइट हाउस का कहना था कि जनरल सुलेमानी सक्रिय रूप से इराक में अमेरिकी राजनयिकों और सैन्य कर्मियों पर हमले की योजना बना रहा था। 
कासिम सुलेमानी ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर नेता थे। उनका स्थान धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के बाद सबसे प्रमुख था।

कौन थे जनरल कासिम सुलेमानी

सुलेमानी का जन्म वर्ष 1957 को ईरान के दक्षिण-पश्चिम प्रांत किरमान में हुआ। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस वजह से वह पढ़ न सके और 13 साल की उम्र में परिवार के भरण-पोषण के लिए काम करने लगे। Read More- Irani General Kasim Sulemani

Monday, 6 January 2020

कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और टिप्स

कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और टिप्स

आज के समय के लोगों की जिंदगी में भाग-दौड़ से भरी हुई है। साथ आज का खान—पान भी सही नहीं होने की वजह से कई शारीरिक समस्याओं को सामना करना पड़ता है। आज के समय में कमर दर्द की समस्या आम बात हो गई है। कई लोग ऑफिस में ज्यादा देर तक बैठे रहते है या सही तरीके से ने बैठे तो उन्हें कमर दर्द की तकलीफ हो जाती है। यही नहीं अचानक झुकने, वजन उठाने, गलत तरीके से उठने-बैठने, गाड़ी चलाते समय और सोने से अक्सर लोगों को कमर दर्द हो जाता है। यदि किसी का कमर दर्द अधिक दिन तक रहता है तो यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी माना जाता है।
कमर दर्द के शिकायतों में दो प्रकार की स्थितियां गंभीर मानी जाती हैं- पहली स्लिप डिस्क और दूसरी साइटिका।
हमारी रीढ़ की हड्डी में दो वर्टिब्रा यानि कुंडों जैसी हड्डियों में डिस्क होती है, जो झटका सहने (शॉक एब्जॉर्वर) का कार्य करती है। इस डिस्क के घिस जाने से सूजन आ जाती है। इससे रीढ़ की हड्डी से पैरों तक जाने वाली नसों पर दबाव पड़ता है। इसकी वजह से कई लोगों की कमर में लगातार दर्द रहता है।

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

जिन लोगों में कमर दर्द रहता है वे लोग चाहे तो घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं, क्योंकि सबके रसोईघर में ये वस्तुएं उपलब्ध होती है।
सरसों या नारियल के तेल में लहसुन की तीन—चार कलियां डालकर गर्म करें और जब यह तेल ठंडा हो जाए तब इससे रोज सुबह और रात को मालिश करें। इससे आपके दर्द में आराम मिलेगा।

Read More- Home Remedies For Back Pain