
पिछले शुक्रवार को अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी का 07 जनवरी को जनाजा किरमान शहर में निकाला गया। वह इस शहर के निवासी थे। देश के एक नायक की तरह उनके जनाजे में लाखों लोग शामिल हुए। खबरों के मुताबिक करीब 10 लाख लोग इस जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। 48 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल तनाव को तब और बढ़ गया जब 3 जनवरी को इराक में एयरस्ट्राइक के दौरान ईरान के शक्तिशाली कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई। सुलेमानी का काफिला बगदाद एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी उनका काफिले पर एक रॉकेट से हमला किया गया। उनके साथ इस हमले में ईरान के अबू महदी अल-मुहांदिस की भी मौत हो गई। व्हाइट हाउस का कहना था कि जनरल सुलेमानी सक्रिय रूप से इराक में अमेरिकी राजनयिकों और सैन्य कर्मियों पर हमले की योजना बना रहा था।
कासिम सुलेमानी ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर नेता थे। उनका स्थान धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के बाद सबसे प्रमुख था।

No comments:
Post a Comment