
भारतीय नौसेना में अब नौसैनिक पॉपुलर सोशल मीडिया साइट फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इंडियन नेवी ने नौसैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा नौसेना द्वारा नेवी ठिकानों, डॉकयार्ड और युद्धपोतों पर स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर भी बैन लगाया गया है। भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पर दुश्मन मुल्क की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं लीक करते सात नौसैनिकों के पकड़े जाने के बाद ये कठोर कदम उठाया है। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की चाल में इंडियन नेवी सेलरों के फंसने के बाद नौसेना का यह कदम उठाना जरूरी था।

इंडियन नेवी ने जारी किया आदेश
भारतीय नौसेना ने इस खुलासे के बाद ठोस निर्णय लेते हुए सोशल मीडिया साइट फेसबुक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। नौसेना की ओर से 27 दिसंबर को इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया था। बता दें, इंडियन नेवी द्वारा नौसैनिकों के फेसबुक इस्तेमाल और अन्य प्रतिबंध लगाने का यह आदेश 20 दिसंबर को विशाखापट्टनम से 8 व्यक्तियों, सात नौसेना कर्मियों और मुंबई से हवाला ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद आया है। भारतीय नौसेना द्वारा फेसबुक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के अलावा नौसैनिक को नौसेना क्षेत्रों के भीतर सभी ठिकानों और जहाज़ों के आगे भी स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। Read More- Indian Navy Banned Social Media For Naval Offficers




