Friday, 25 October 2019

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना फ़िर सत्ता में, हरियाणा में दुष्यंत चौटाला के सहारे बनेगी सरकार

Haryana-and-Maharashtra-Election-2019

21 अक्टूबर को हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं। विधानसभा चुनाव नतीजों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। जबकि हरियाणा में भाजपा 40 सीट ही जीत सकी है। हरियाणा में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन, 10 महीने पहले जननायक जनशक्ति पार्टी यानि जजपा बनाने वाले दुष्यंत चौटाला वहां किंगमेकर बनते नजर आ रहे हैं। जजपा ने अपने पहले ही चुनाव में 10 सीटें जीत कर खुद को साबित कर दिया है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन 136 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है जबकि 23 से ज्यादा सीट पर उसने बढ़त बना रखी है।

शिवसेना की सत्ता में आधी भागीदारी की मांग

महाराष्ट्र में एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे गठबंधन में भाजपा के साथी शिवसेना ने सरकार में बराबर की भागीदारी मांगी है। नतीजे के बीच पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और सीनियर लीडर संजय राउत ने कहा कि गठबंधन के लिए 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। ठाकरे ने कहा कि यह मैं अपने मन से नहीं कह रहा हूं। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के साथ इस पर हमारी सहमति बनी थी। बहुमत में आने के बाद शिवसेना वर्ली सीट से चुनाव जीते ठाकरे परिवार के आदित्य ठाकरे का का नाम किसी बड़े पद के लिए आगे कर सकती है या 5 साल में से ढाई साल अपना मुख्यमंत्री बैठा सकती है।
विधानसभा और उपचुनाव में घटा भाजपा का वोट शेयर
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों को लेकर लोगों के बीच गई, लेकिन उसे कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ। उसका वोट शेयर प्रतिशत कम हुआ है। उपचुनाव में भी पार्टी को बहुत बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। बल्कि कई सीटें उसने गंवा दी है। हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 फीसदी वोट हासिल हुए थे, जबकि 5 महीने बाद हुए इस विधानसभा चुनाव में उसका वोट प्रतिशत 36 रह गया है। यानि भारतीय जनता पार्टी को यहां 22 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है। Read More- Haryana and Maharashtra Election 

Thursday, 24 October 2019

फेस्टिव सीज़न में बेस्ट लुक के लिए चेहरे की शेप के हिसाब से चुनें ज्वैलरी

dressing up for festive season

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और साथ ही शुरू हो गया शॉपिंग फीवर भी। जब भी हम कभी कपड़ों की शॉपिंग के लिए निकलते हैं, तो उसके साथ ही हमें ये फिक्र भी रहती है कि किस तरह के आउटफिट के साथ किस तरह की ज्वैलरी मैच करेगी या फिर आपके लुक के हिसाब से आपको किस तरह की ज्वैलरी पहननी चाहिए, जो आप पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे।
आज हम आपको ऐसी ही कछ खास फैशन टिप्स देने वाले हैं। जहां हम आपको बताएंगे कि आप अपने फेसकट के हिसाब से किस तरह की ज्वैलरी पहन सकते हैं|
long neckpeice

— अगर आप उन लोगों में से हैं जिनका फेस छोटा है, तो आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे लम्बे नेकपीस। छोटे फेसकट वाले लोगों पर लम्बे नेकपीस अच्छा लुक देते हैं। जिन्हें आप कॉन्ट्रास में छोटे इयरिंग के साथ पेयर कर सकते हैं। Read more- Choose jewelry which suits your face

Tuesday, 22 October 2019

हार्दिक पांड्या ने अपने घरवालों से मिलवाया इस एक्ट्रेस को, दोनों कर सकते हैं शादी!

Hardik Pandya

​वैसे तो क्रिकेटर्स और ग्लैमर वर्ल्ड का कनेक्शन काफ़ी पुराना है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हाल के वर्षों में फिल्म एक्ट्रेस से शादी कर चुके हैं। हरभजन सिंह ने भी एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की है। इस लिस्ट में कई नाम और जुड़ने वाले हैं। इनमें से एक नाम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी हो सकते हैं। क्रिकेटर पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्तानकोविक के रिश्ते के बारे में गर्म ख़बरें हैं। एक वेबसाइट की ख़बर के अनुसार, हार्दिक पांड्या ने नताशा को अपने परिवार से भी मिलवा दिया है।
Hardik Pandya and Natasha

नताशा से शादी करेंगे हार्दिक?

हार्दिक पांड्या के नताशा स्तानकोविक को अपने परिवार वालों से मिलाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे वक़्त से मीडिया में अटकले लगाई जा रही हैं। इन खबरों को तब और हवा मिल गई जब नताशा ने हाल में हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक बड़ा जन्मदिन बधाई मैसेज शेयर किया था। हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Read More- Hardik Pandhya and Natasha

Monday, 21 October 2019

कैप्टन अमोल यादव द्वारा बनाए स्वदेशी एयरक्राफ्ट को उड़ाने की मिली अनुमति, पीएम मोदी का जताया आभार



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी एयरक्राफ्ट का निर्माण करने वाले कैप्टन अमोल यादव से मुलाकात की। कैप्टन अमोल मुंबई के निवासी हैं। अमोल ने 18 साल की कड़ी मेहनत से अपने घर की छत पर कबाड़ हो रही चीजों से छह सीट वाला प्रायोगिक स्वदेशी एयरक्राफ्ट बनाया है।
पीएम मोदी ने कैप्टन अमोल से मुलाकात के दौरान कहा कि कैप्टन अमोल की कड़ी मेहनत उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक कहानी है, जो देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। स्वदेशी एयरक्राफ्ट का निर्माण उनके धैर्य और दृढ़संकल्प की कहानी है। उनके द्वारा निर्मित यह एयरक्राफ्ट मेक इन इंडिया का बेहतरीन उदाहरण भी है क्योंकि उन्होंने इसे बनाने में अपनी आवासीय इमारत की छत पर पड़ी खराब वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। इस मुलाकात के लिए पीएम मोदी को चुनाव आयोग की अनुमति मिली, जिसके बाद उन्होंने कैप्टन अमोल को प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद अमोल इस विमान को उड़ा पाएंगे। Read More- Captain Amol Yadav

Wednesday, 16 October 2019

तस्वीरों में देखें ‘सैफीना’ की 7 साल की शादी का सफरनामा…



16 अक्टूबर का दिन बॉलीवुड स्टार कपल करीना कपूर और सैफ अली खान की जिंदगी में बेहद खास है। दरअसल ये कपल आज अपनी 7वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। दोनों ने साल 2012 में आज ही के दिन मुंबई में शादी की थी।


इस कपल ने पहले कोर्ट मैरिज की और उसी रात ताजमहल होटल में शादी का समारोह आयोजित किया। करीना जो कि हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं, वहीं सैफ मुस्लिम हैं। सैफ की करीना से दूसरी शादी है।
Read More- 7 Years Of Safina

Monday, 14 October 2019

इंस्टाग्राम पर इस मामले में दुनिया के नंबर वन नेता बने पीएम मोदी

PM-Modi


देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान में दुनिया के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में से एक हैं। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इस बात का ताज़ा उदाहरण यह है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इंस्टाग्राम पर विश्व में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 मिलियन पर पहुंच गई है। इस मामले में दुनिया का कोई भी नेता उनके आस-पास भी नहीं है। पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड यह साबित करने के लिए काफ़ी है कि वे वैश्विक दुनिया में खूब पसंद किए जाने वाले लीडर हैं।

PM-Modi-Instagra

मोदी की बादशाहत, दूसरे नंबर पर हैं विडोडो

इंस्टाग्राम पर बादशाहत कायम करने वाले पीएम मोदी ने दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंस्टा पर 3 करोड़ लोग ​फॉलो करते हैं। ख़ास बात ये है कि इस ऐप पर अब तक 350 से ज्यादा पोस्ट शेयर कर चुके पीएम मोदी इंस्टा पर किसी भी शख्स को फॉलो नहीं करते हैं। इंस्टा पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में उनके और दूसरे नंबर के बीच 3.4 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा अंतर है।
Read More- Modi number one on Instagram

Thursday, 10 October 2019

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा अक्षय का ‘शैतान का साला बाला’, वायरल हो रहे फनी वीडियोज




‘हाउसफुल-4’ का दूसरा गाना बाला शैतान का साला रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही इस गाने ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। जो भी इस गाने को देख रहा है वह हंसी के मारे लोट-पोट होने से खुद को नहीं रोक पा रहा। फिल्म का ये गाना बेहद फनी है। जिसे यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी मगर इस गाने को यू ट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

#TheBalaChallenge की शुरुआत

इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर #TheBalaChallenge जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इसकी शुरुआत खुद अक्षय कुमार ने की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, इंस्टाग्राम, टिकटॉक हर जगह बाला चैलेंज जबरदस्त छाया हुआ है।
इस चैलेंज में यूजर्स गाने पर अपने फनी डासिंग वीडियो शेयर कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ो तक इस गाने के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। Read More- Bala Challenge On Social Media

Friday, 4 October 2019

मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को खुला पत्र लिखने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, साथ ही लगे कई आरोप



देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 49 चर्चित हस्तियों ने खुला पत्र लिखा था, अब उनके खिलाफ गुरुवार को मुजफ्फरपुर में केस दर्ज किया गया है। पत्र लिखने वालों में रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप, मणिरत्नम और अपर्णा सेन सहित कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से 2 महीने पहले दायर याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्यकांत तिवारी के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया।
वकील सुधीर ने कहा है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 20 अगस्त को मेरी याचिका स्वीकार की थी और 3 अक्टूबर को सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीएम मोदी को लिखे खुले पत्र में हस्ताक्षर करने वाले 49 हस्तियों को इस याचिका में आरोपी माना गया है। उन पर देश की छवि को धूमिल करने का आरोप है। यही नहीं उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे प्रयासों को कमतर आंका है।
इन लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें राजद्रोह, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, शांति भंग करने संबंधी धाराएं लगाई गई हैं।

कला, साहित्य और अन्य क्षेत्र से जुड़ें है पत्र लिखने वाले लोग

देश के साहित्य, कला और अन्य क्षेत्र से जुड़ें 49 प्रसिद्ध हस्तियों ने 23 जुलाई को पीएम मोदी के नाम एक खुला पत्र लिखा। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में एक्ट्रेस अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, लेखक रामचंद्र गुहा, निर्देशक अनुराग कश्यप, शुभा मुद्गल जैसे कलाकार थे। Read More- Case on people who wrote to PM on Mob Lynching

Tuesday, 1 October 2019

ये 5 लोग सोशल मीडिया पर वायरल होकर रातों-रात बन गए ‘स्टार’

social-media-star

वर्तमान इंटरनेट युग में सोशल मीडिया अपनी बात रखने का एक बड़ा माध्यम माना जाता है। पिछले कुछ समय से जिस तरह सोशल मीडिया ने कई आम लोगों को स्टार बनाया है, यह वाक़ई इसकी बड़ी ताकत का अहसास कराता है। यहां तक कि यह एक ऐसा जरिया बन गया है, जिसे कल तक कोई नहीं जानता.. वह रातों-रात स्टार बन जाता है। उदाहरण के तौर पर गायिका रानू मंडल.. इसी सोशल मीडिया के जरिए वह आज स्टार बन गई है। एक वीडियो वायरल होने से पहले रानू मंडल की पहचान सिर्फ़ स्टेशन पर गानें गाकर पेट भरने वाली की थी। 

सोशल मीडिया ने इन्हें रातों-रात दी नई पहचान

रानू मंडल: पश्चिम बंगाल राज्य के बारपेटा टाउन के पास रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर किसी तरह अपना पेट भरने वाली रानू मंडल को सोशल मीडिया ने रातों-रात बॉलीवुड में पहुंचाकर नई पहचान दी। स्टेशन पर रानू की आवाज़ से प्रभावित होकर एक युवा ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। वीडियो में रानू ने लता मंगेशकर जी का एक गीत ‘एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है’ गया था। फ़िर क्या था.. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा और रानू मंडल रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।
रानू की प्रतिभा को देख म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के कुछ गाने उनके साथ रिकॉर्ड किए हैं। हाल में रानू सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। चर्चा है रानू मंडल ने उदित नारायण के साथ भी एक गाना रिकॉर्ड किया है। Read More- 5 people went viral on social media