Monday, 14 October 2019

इंस्टाग्राम पर इस मामले में दुनिया के नंबर वन नेता बने पीएम मोदी

PM-Modi


देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान में दुनिया के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में से एक हैं। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इस बात का ताज़ा उदाहरण यह है कि पीएम नरेन्द्र मोदी इंस्टाग्राम पर विश्व में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 30 मिलियन पर पहुंच गई है। इस मामले में दुनिया का कोई भी नेता उनके आस-पास भी नहीं है। पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड यह साबित करने के लिए काफ़ी है कि वे वैश्विक दुनिया में खूब पसंद किए जाने वाले लीडर हैं।

PM-Modi-Instagra

मोदी की बादशाहत, दूसरे नंबर पर हैं विडोडो

इंस्टाग्राम पर बादशाहत कायम करने वाले पीएम मोदी ने दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंस्टा पर 3 करोड़ लोग ​फॉलो करते हैं। ख़ास बात ये है कि इस ऐप पर अब तक 350 से ज्यादा पोस्ट शेयर कर चुके पीएम मोदी इंस्टा पर किसी भी शख्स को फॉलो नहीं करते हैं। इंस्टा पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में उनके और दूसरे नंबर के बीच 3.4 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा अंतर है।
Read More- Modi number one on Instagram

No comments:

Post a Comment