
वर्तमान इंटरनेट युग में सोशल मीडिया अपनी बात रखने का एक बड़ा माध्यम माना जाता है। पिछले कुछ समय से जिस तरह सोशल मीडिया ने कई आम लोगों को स्टार बनाया है, यह वाक़ई इसकी बड़ी ताकत का अहसास कराता है। यहां तक कि यह एक ऐसा जरिया बन गया है, जिसे कल तक कोई नहीं जानता.. वह रातों-रात स्टार बन जाता है। उदाहरण के तौर पर गायिका रानू मंडल.. इसी सोशल मीडिया के जरिए वह आज स्टार बन गई है। एक वीडियो वायरल होने से पहले रानू मंडल की पहचान सिर्फ़ स्टेशन पर गानें गाकर पेट भरने वाली की थी।
सोशल मीडिया ने इन्हें रातों-रात दी नई पहचान
रानू मंडल: पश्चिम बंगाल राज्य के बारपेटा टाउन के पास रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर किसी तरह अपना पेट भरने वाली रानू मंडल को सोशल मीडिया ने रातों-रात बॉलीवुड में पहुंचाकर नई पहचान दी। स्टेशन पर रानू की आवाज़ से प्रभावित होकर एक युवा ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। वीडियो में रानू ने लता मंगेशकर जी का एक गीत ‘एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है’ गया था। फ़िर क्या था.. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा और रानू मंडल रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।
रानू की प्रतिभा को देख म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के कुछ गाने उनके साथ रिकॉर्ड किए हैं। हाल में रानू सोनी टीवी पर आने वाले सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ में खास मेहमान बनकर पहुंची थीं। चर्चा है रानू मंडल ने उदित नारायण के साथ भी एक गाना रिकॉर्ड किया है। Read More- 5 people went viral on social media
No comments:
Post a Comment