
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल-4’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है। फिल्म के निर्माता निर्देशक पिछले कुछ समय से फिल्म के किरदारों के पोस्टर बारी बारी से जारी कर रहे थे। जो दर्शकों के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर खासी दिलचस्पी बढ़ाए हुए थे। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जो खासा सुर्खियां बटोर रहा है।

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ‘हाउसफुल-4’ में एक बार फिर पुनर्जन्म पर आधारित एक अलग कहानी पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति सेनन, कृति खरबंदा, ब़ॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं चंकी पांडे, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी जैसे मंजे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में कैमियो रोल में है। Read More- Housefull 4 Characters
No comments:
Post a Comment