Monday, 2 September 2019

सुदीप किच्चा के लिए आसान नहीं था एक्टर बनना, बर्थडे पर पढ़े उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता सुदीप किच्चा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे है। सुदीप का जन्म 2 सितंबर 1973 को कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुआ था। इस खास मौके पर आइए एक नजर डालें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर।
क्रिकेट में भी है रुचि-
  स्कूल की पढ़ाई के बाद सुदीप ने बेंगलुरु का रुख किया। यहां से सुदीप ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। सुदीप क्रिकेट में भी खासी रुचि रखते हैं। खबरों की मानें तो सुदीप क्रिकेट के मैदान में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। सुदीप अंडर 17 और अंडर 19 क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। एक्टिंग के शौक के चलते सुदीप का फिल्मों की तरफ झुकाव बड़ गया। यही वजह थी कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में कॅरियर बनाने की सोची। Read More- South Actor Kiccha Sudeep

No comments:

Post a Comment