
हाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का आह्वान किया था। पीएम मोदी के इसके दुरगामी ख़तरों को ध्यान में रखते हुए यह बात कहीं। हालिया एक जानकारी के अनुसार, हर इंसान प्रतिदिन अंजाने में माइक्रोप्लास्टिक के 200 टुकड़े खा जाता है। इसके कारण आंतों में इंफेक्शन फैल रहा है जो लोगों को बीमार कर देता है। ऑस्ट्रिया की वियना मेडिकल यूनिवर्सिटी और एनवायरमेंट एजेंसी ऑफ़ ऑस्ट्रिया द्वारा जारी एक ताज़ा शोध यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
जहरीले रसायन में बदल रहे प्लास्टिक के बारीक कण
हालिया शोध में सामने आया है कि प्लास्टिक के बारीक कण मानव शरीर में पहुंचकर जहरीले रसायन में बदल जाते हैं। वियना मेडिकल यूनिवर्सिटी का रिसर्च बताता है कि एक व्यक्ति सालभर में प्लास्टिक के 73 हजार बारीक कण निगल जाता है। वियना मेडिकल यूनिवर्सिटी और एनवायरमेंट एजेंसी ऑफ़ ऑस्ट्रिया ने विश्वभर के कई देशों में रिसर्च कर यह रिपोर्ट तैयार की है। रिसचर्स ने इटली, फ़िनलैंड, जापान, और यूनाइटेड किंगडम के कुछ लोगों पर यह रिसर्च किया था। Read More- Every Year Every Person Is Eating Plastic
No comments:
Post a Comment