
आज के दौर में महिलाएं जिस तरह से कामयाबी हासिल कर रहीं है ये वाकई काबिल-ए-तारीफ है। ये सच है कि सफलता जेंडर पर आधारित नहीं होती। सफलता का दायरा पुरुष और महिला दोनों के लिए बराबर होता है लेकिन सदियों से हमारे समाज में कामयाबी का पैमाना पुरुष जाति तक ही सीमित रहा है। इसी समाज की महिलाएं जब पुरुष प्रधान सोच की बेड़ियां तोड़ कामयाबी के शिखर पर पहुंचती हैं तो यह बेहद खास होती है। इस बात से सभी वाकिफ हैं कि हमारे समाज में महिलाओं को हमेशा से ही पुरुषों से कमतर माना गया है। ऐसे में कई ऐसी ताकतवर महिलाएं है जिन्होंने समाज की बंदिशें तोड़ते हुए कामयाबी हासिल कीं। आज महिलाओं की ऐसी ही शख्सियत से रुबरु होतें है जो अपनी कामयाबी से फोर्ब्स की एशिया पावर बिजनेसवुमन-2019 की लिस्ट में शामिल हुई हैं।

No comments:
Post a Comment